Nainital News:यहां नहर में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस

0
ख़बर शेयर करें -

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला है।

🔹जाने मामला 

महिला के सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं।शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है।मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।हालांकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मुखानी थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया देर रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था. कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई. किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा। उसने कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली. किसान के हाथ में लाश आते ही किसान के होश उड़ गए।उसने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​कल्याणिका हिमालय देवस्थानम में निशुल्क चिकित्सा विभाग का शुभारंभ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने फीता काटा

🔹मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद होगा स्पष्ट 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। महिला की उम्र 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है।सभी थाना पुलिस चौकियों को सूचित किया गया है।एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है।शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आज से खुला 'वैली ऑफ फ्लावर्स': पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हुई फूलों की घाटी, खिले दुर्लभ फूल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *