Almora News:अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुमाऊं महोत्सव का हुआ आगाज

0
ख़बर शेयर करें -

जीआईसी खेल मैदान में शनिवार शाम कुमाऊं महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। स्कूली बच्चों समेत लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। महोत्सव का आनंद लेने काफी संख्या में लोग पहुंचे।

शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व अन्य अतिथियों ने महोत्सव का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है। साथ ही हमारी संस्कृति के संरक्षण का भी काम करते हैं। महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा से मिले सीएम धामी, दी बधाई

स्टार नाइट में लोक गायक मनोज आर्या ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। उनके गीतों पर लोग झूम उठे। वहीं, रविवार सुबह सीनियर व सीनियर डिविजन मैराथन हुई। मैराथन चौघानपाटा से शुरू होकर सीएमओ बिल्डिंग तक हुई। युवाओं ने इसमें बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में मेयर अजय वर्मा, कैलाश शर्मा, विनीत बिष्ट, कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी, खेल संयोजक हरीश कनवाल, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, अनिरुद्ध पांडे, प्रदीप मेहता, डॉ. संतोष बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *