Khaber Dehradun –खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना,

 

 

 

 

 

 

 

साथ ही किसान भाइयों के साथ फोन पर वार्ता कर उन्हें समय पर मिल रहे भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियो से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि हमारे किसान भाइयों को उनके धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है और वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ही हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है और सरकार किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *