International News:श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को किया गिरफ्तार, जाने मामला

0
ख़बर शेयर करें -

श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि शनिवार रात हिरासत में लिए गए मछुआरे गैरकानूनी रूप से मछली पकड़ रहे थे।

मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम और पुडुचेरी के कराइकाल जिले के निवासी हैं। पकड़े गए मछुआरों को कंकासांतुरै बंदरगाह ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा SSJ परिसर: छात्रसंघ चुनाव में 1 वोट से जीत पर बवाल, रीकाउंटिंग के बाद लॉटरी से सुमित जोशी बने उपाध्यक्ष

इस बीच मछुआरों को हिरासत में लिए जाने को लेकर तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने रविवार को विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

अन्नामलाई ने भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। इस वर्ष अभी तक कुल 33 भारतीय नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं और 220 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं। नवंबर में श्रीलंका ने 27 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *