यहाँ पोस्टऑफिस में हो गया गबन खातेधारकों की उड़ी नींद

 

गैराड़ पोस्टऑफिस में गबन का मामला प्रकाश में आया था। इसकी शिकायत खातेदारों ने हेड पोस्टऑफिस में की। शिकायत के बाद डाक विभाग ने निरीक्षक देवराज सिंह पांगती को मामले की जांच सौंपी।

 

 

उन्होंने शनिवार से जांच शुरू कर दी। जांच में सहयोग नहीं करने पर पोस्टमाटर को सोमवार से वहां से हटा दिया गया, जांच अधिकारी पासबुक से लेकर कार्यालय के अभिलेख खंगाल रहे हैं। दोनों के डिटेल का मिलान हो रहा है।

 

 

अभी तक पोस्टमास्टर द्वारा आठ लाख रुपये जमा करने की पुष्टि हुई है। कितनी राशि की गड़बड़ी हुई है यह जानकारी पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी। जांच अधिकारी खाताधारकों से अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगह पर पूछताछ कर रहे हैं। लोगों को अपनी मेहनत की राशि डूबने का भी खतरा सता रहा है।

रिपोर्ट:-हिमांशु गढ़िया

 

Advertisement