यहाँ विदेश भेजने के नाम पर ठगे थे साढ़े 12 लाख, इनामी मां बेटा गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

2019 से फरार चल रहे दस दस हजार के दो इनामी कबूतरबाजो को एसओजी और दिनेशपुर थाना पुलिस टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की वर्ष 2019 में थाना दिनेशपुर में विदेश भेजने के नाम पर वादी से फर्जीवाड़ा कर साढ़े 12 लाख रुपए ठग लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

 

जिसके बाद पीड़ित ने दिनेशपुर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मां बेटा हरगुन सिंह उर्फ रिंकल और कुलवीनदर कौर फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

जिसके बाद दोनो के ऊपर दस दस हजार का इनाम रखा गया था। 15 सितंबर को एसओजी और दिनेशपुर पुलिस ने मां बेटे को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया । आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *