देव भूमि उत्तराखंड आओ तो मर्यादा में रहो नहीं तो ये होगा—— —यहाँ ऑपरेशन मर्यादा के उल्लंघन पर 7 पर्यटक गिरफ्तार।

0
ख़बर शेयर करें -

मोक्षदायिनी मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उत्तराखंड में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है।

 

जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है। गंगा किनारे मांस मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार पर्यटकों को सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से आगाह भी किया जा रहा है। फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

इस बार लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने गाजियाबाद दिल्ली रुद्रप्रयाग और देहरादून के सात पर्यटकों को गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने के दौरान गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गोवा बीच पर अलग-अलग राज्यों के सात पर्यटक नशे में गंगा किनारे हुड़दंग मचाते हुए पकड़े गए है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

पुलिस ने सभी पर्यटकों को पहले फटकार लगाई उसके बाद चालान काट जुर्माना वसूल किया। भविष्य में दोबारा से इस प्रकार की हरकत नहीं करने का संकल्प भी दिलाया। यही नहीं दूसरे पर्यटकों को भी मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *