यहाँ आबादी क्षेत्र में भालू घुसने से मच गया हड़कंप

खबर जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा से है। खटीमा से सटे गांव सुजिया महुलिया में आबादी के बीच अचानक भालू के घुसने से हड़कंप गया गांव में अफरा-तफरी मच गयी

 

11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने भालू को बमुश्किल किया रेस्क्यू कर पकड़ लिया है वन्य जीव एक्सपर्ट टीम द्वारा भालू को ट्रेंकुलाइज करने के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है

 

 

आपको बता दें कि रविवार को सुबह 5:00 बजे सुजिया महुलिया में गैस एजेंसी के पास झाड़ियों में अचानक भालू देखे जाने के बाद गांव में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने खटीमा वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल दी वो अपनी टीम के साथ मौके पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया

 

लेकिन काफी मशक्कत करने पर भी भालू पकड़ में नहीं आया इसके बाद वन्यजीव एक्सपर्ट की टीम बुलाकर भालू को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गया इसके बाद भालू को लाल कोठी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

 

 

Advertisement