देहरादून कब होगा न्याय विधानसभा बर्खास्त कर्मचारियों

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारी अपनी बहाली के लिए लगातार 34 दिनों से विधानसभा के बाहर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे हैं।विधानसभा के बाहर सभी बर्खास्त कर्मचारियों ने थाली पिट और नारेबाजी कर अपने बहाली की मांग की।
विधानसभा बर्खास्त कर्मचारियों का कहना है की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने आधा अधूरा न्याय किया है। आगे उन्होंने कहा कि 228 कर्मचारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने समिति बनाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया और 2015 से पहले विधानसभा भर्ती कार्मिकों को विधिक राय का बहाना बनाकर उन्हें बचा लिया गया था जबकि राज्य गठन से अभी तक की प्रक्रिया समान रही है।
आगे विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यरत कर्मचारियों के लिए सरकार पर फैसला छोड़ दिया है जबकि बर्खास्त कर्मचारियों का फैसला उन्होंने खुद लिया था। आपको बता दें कि विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक है।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें