Uttrakhand News:मुजफ्फरनगर कांड की मुख्य गवाह और राज्य आंदोलनकारी विमला कोठियाल का निधन, धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

0
ख़बर शेयर करें -

प्रकाशनाथ
राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने श्रीनगर की प्रसिद्ध राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।

2 अक्टूबर 1994 के मुजफ्फरनगर कांड में मुख्य गवाहों में से एक रही विमला कोठियाल के राज्य आंदोलन में ऐतिहासिक योगदान का जिक्र करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है और अपनी जान -मान सम्मान की परवाह न करते हुए भी उन्होंने राज्य निर्माण के लिए भारी त्याग किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे भूस्खलन के कारण बंद, अब बाईपास और इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

धीरेंद्र प्रताप ने कहा उनके निधन से उत्तराखंड आंदोलन में त्याग का एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है जिनके त्याग को उत्तराखंडी सदियों तक भूला न सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *