Hindi Diwas 2023:आज मनाया जा रहा है राजभाषा दिवस,जाने हिंदी से जुड़ी रोचक बाते

ख़बर शेयर करें -

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने के पीछे सरकार का प्राइमरी उद्देश्य यही है कि हिंदी व इसकी सांस्कृति विरासत  को बढ़ावा दिया जाए और इसे संरक्षित रखा जाए।

हिंदनी उत्तर भारत के एक बहुत बड़े हिस्से में बोली जाती है। देशभर में भी क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा आपसी बातचीत के लिए हिंदी का उपयोग किया जाता है।कई राज्य सरकारें इस अवसर पर आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित करती हैं और समय-समय पर हिंदी में नोटिफिकेशन भी जारी करती हैं।

🔹इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी

ऐसा नहीं है कि भारत और यहां भी सिर्फ उत्तर भारत में ही हिंदी बोली जाती है।दुनियाभर के कई अन्य देशों में भी हिंदी प्रमुख तौर पर बोली जाती है।फिजी, मौरिशस, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो जैसे देशों में हिंदी बोली जाती है।हिंदी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए, हिंदनी के कवियों और लेखकों के योगदान को दर्शाने के लिए ही हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. कुल मिलाकर हिंदी दिवस को मनाने के प्रमुख कारण हिंदी को बढ़ावा देना ही है।आज के दिन देशभर में स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी में साहित्य और सांस्कृति गतिविधियों, जैसे कविता प्रतियोगिताओं, निबंध लेखन और पत्र लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:नीम करौली मंदिर में चंदे के नाम पर चल रहा ठगी का धंधा,मंदिर कमेटी ने दी चेतावनी

🔹हिंदी दिवस और वर्ल्ड हिंदी डे में क्या फर्क है?

हिंदी दिवस के बारे में आपने जान लिया।अब समझते हैं विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है।विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है,क्योंकि साल 1975 में इसी दिन World Hindi conference की शुरुआत हुई थी।वर्ल्ड हिंदी डे की शुरुआत दुनियाभर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हुई थी।वर्ल्ड हिंदी कॉन्फ्रेंस की फॉलोअप कमीटी की मीटिंग 8 जून 2005 को हुई।इसके बाद 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  International News :कनाडा को फाइव आइज से मिली थी खुफिया जानकारी

🔹दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) की साल 2021 की रिपोर्ट के अनुसार हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।हिंदी बोलने वाले दुनियाभर में 600 मिलियन (60 करोड़) लोग हैं। 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का सरकार का मुख्य उद्देश्य ही हिंदी और इसकी संस्कृति को बढ़ावा देना है।14 सितंबर को हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन हिंदी को देश की एक आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। संविधान सभा ने हिंदी को देश की एक आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।