Health Tips:रोजाना दाल खाने से शरीर को मिलते है ये 7 बेमिसाल फायदे, जाने

ख़बर शेयर करें -

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। दाल हमारे भोजन का अहम ह‍िस्‍सा है। दाल का सेवन सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। दाल के साथ लोग चावल या रोटी चाव से खाते हैं। ज्‍यादातर घरों में रोजाना दाल बनती है। दाल का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन म‍िलता है। अच्‍छी सेहत के लि‍ए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्‍व है। दालें आपके दिल के लिए बेहद स्वस्थ मानी जाती हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करती हैं। हर रोज़ दालों का सेवन करने से यह भी सुनिश्चित हो सकता है कि आपका हृदय स्वस्थ रहता है। इससे हृदय रोगों के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही दाल का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में एनर्जी रहती है। दाल का सेवन करने से शरीर में दाल और आयरन की कमी पूरी होती है। 

रोजाना दाल खाने से मिलते हैं गजब के फायदें 

असानी से पच जाती है दाल 

दाल को पचाना आसान होता है। आपको पेट से जुड़ी समस्‍या जैसे डायर‍िया या अपच है, तो आप केवल दाल का सेवन करें। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के ल‍िए आपको दाल का सेवन करना चाह‍िए। दाल में डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  सैर कराने के नाम पर ट्रैवल गाइड कर रहा था चरस का धंधा, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो आया सच सामने

द‍िल के ल‍िए फायदेमंद है दाल 

द‍िल की सेहत का ख्‍याल रखने के ल‍िए आप दाल का सेवन करें। इसमें मौजूद फोलेट और मैग्नीशियम, हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। दाल बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करती है ज‍िससे हार्ट से जुड़ी बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। 

 

हेल्दी सेल्स का निर्माण 

दाल में मौजूद प्रोटीन, आयरन और फोलेट के कारण, यह सुनिश्चित होता है कि आपकी कोशिकाएं मरम्मत और नव निर्माण के लिए पर्याप्त रूप से स्वस्थ रहें। आयरन आपके एनीमिया के विकास के जोखिम को भी कम कर सकता है। दाल के दैनिक सेवन से आपकी इम्युनिटी से लेकर पाचन तक, सब कुछ ठीक रहेगा और किसी भी बीमारी के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल 

दालों में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। इसलिए दाल डायबिटीज मरीजों के एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। जिन बीमारियों मे ब्लड शुगर को नितंत्रित करने की आवश्यकता होती है उनमें दाल खाद्य पदार्थ के रूप मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

वजन रहता है संतुलित 

दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो वेट लॉस करना चाह रहे हैं। लो फैट होने के कारण यह एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक को रोकती हैं। रोजाना दाल खाने से आपको सही मात्रा में ऊर्जा और पोषण मिल सकता है, वो भी बिना कैलोरी जमा किए। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती हैं। जो अनहेल्दी क्रेविंग से बचने में मदद करता है। इसका मतलब है कि दालों का सेवन आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और अधिक खाने से रोकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बीएफए में बीएड अनिवार्य और एलटी परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लेने से आक्रोशित विद्यार्थी निकालेंगे रैली

इम्यूनिटी मजबूत बनाए

रोज दाल खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से शरीर की रक्षा भी होती हैं। कई दालों में म्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दाल के सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। 

 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

रोज दाल खाना मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। दाल में फोलिक एसिड होता है जो प्रेगनेंसी में मां और बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। दाल के सेवन से बच्चे का संपूर्ण विकास होता है और मां के शरीर की थकान भी आासनी से दूर होती है। 

 

अस्वीकरण: यहां हमारे द्वारा दी गई जानकारी सलाह तौर पर बताई गई है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टरों की सलाह लें। नंदा देवी न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता है।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments