Health Tips:बरसाती मौसम में बच्चों को बिल्कुल न खिलाएं ये 5 चीजें, वरना बीमारियां देने लगेंगी दस्तक

तपिश भरी गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन कई अन्य परेशानियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। बारिश के मौसम में जरूरी है कि आप अपनी और अपने छोटे बच्चों की डाइट का विशेष ख्याल रखें।दरअसल इस मौसम में खानपान में जरा सी लापरवाही होने पर आप और आपका बच्चा बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आप उन चीजों को आज ही डाइट से बाहर कर दें जो नुकसानदायक हो सकती है। आपको बताएंगे कि बच्चों की डाइट में इन दिनों कौन सी चीजें शामिल करना परेशानी का सबब बन सकता है।
🔹ऑयली और फ्राइड फूड
बारिश के मौसम में पकोड़े, समोसे खाने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन बच्चों के लिए ये हानिकारक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो फ्राइड फूड खाने की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं तो इस मौसम में उन्हें ज्यादा ऑयली और फ्राइड फूड न दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि बाहर का खाना तो बिल्कुल न दें।
🔹दही न दें
दही को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। इससे बच्चे को सर्दी लग सकती है। अगर बच्चे को साइनस की प्रॉब्लम है, तो दही खाने से उसकी स्थिति बिगड़ सकती है। अगर बच्चे को दही बहुत पसंद है तो आप ठंडी दही देने के बजाय सामान्य दही दे सकते हैं।
🔹कच्ची सब्जियां न दें
बारिश के मौसम में जर्म्स और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस मौसम में अपने बच्चों तो कच्ची सब्जियां देने से परहेज करें। वरना उनका पेट खराब हो सकता है।
🔹स्ट्रीट फूड न दें
वैसे तो स्ट्रीट फूड से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए। लेकिन बारिश के मौसम में खास तौर पर गली-नुक्कड़ के फूड्स को अवॉइड करना चाहिए। इस मौसम में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बहुत ज्यादा होता है जो आपके बच्चे की हेल्थ को खराब कर सकता है।
🔹हरी सब्जियां न दें
हरी सब्जियों को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन बारिश के मौसम में उन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में हरी सब्जियों में किड़े लगने का खतरा अधिक होता है। अगर बच्चे इसे खाते हैं तो बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि उनकी इम्युनिटी वीक होती है।