Health Tips:गर्मी में चेरी खाना किसी वरदान से कम नहीं, जानिए इसके ढेरों फायदे

ख़बर शेयर करें -

चेरी खाने से शरीर को फायदे मिलते हैं। ये आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चेरी विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। चेरी खाने से शरीर में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी जैसे विटामिन मिलते हैं। चेरी में फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। चेरी में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी स्किन और आपके शरीर लाभ पहुंचाते हैं।

🔹आइए जानें-

🔹इम्यूनिटी को बूस्ट-

कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आप चेरी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

🔹अर्थराइटिस के सूजन, दर्द को करे कम-

गठिया या अर्थराइटिस के कारण आपको अक्सर दर्द रहता है, सूजन हो जाता है, तो आप चेरी का सेवन जरूर करें। चेरी में फ्लेवोनॉएड्स होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शरीर में होने वाले गठिया के दर्द को बढ़ाने से रोकता है। इतना ही नहीं चेरी ब्ल़ड में यूरिक एसिड की अधिकता को भी कम करती है।

🔹नींद आती है अच्छी-

यदि आप रात में या फिर प्रतिदिन 10-12 चेरी का सेवन करें, तो आपकी नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी। चेरी में मेलाटोनिन होता है, जो शरीर में नींद आने और जागने की क्रिया को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को बैलेंस करता है। आप कुछ दिनों तक चेरी का सेवन करके देखें, नींद सुकून भरी आने‌‌ लगेगी।

🔹वजन करती है कम-

चेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यदि आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो चेरी का सेवन करें। इसमें फाइबर भी होता है, जो वेट लॉस के दौरान मदद करता है। नमामि ने अपने इंस्टाग्राम पर चेरी के फायदों के बारे में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चेरी पुराने रोगों को भी जल्दी ठीक करने में मदद करती है।

🔹कब्ज से राहत-

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। चेरी फाइबर से भरपूर होती है और इससे पाचन में मदद मिलती है। इससे आपकी पेट की समस्याएं दूर हो सकती है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको मजबूत बनाते हैं।

🔹तनाव कम करें-

चेरी एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही आपके तनाव को भी दूर करता है। आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

🔹पेट की चर्बी कम करने के लिए खाएं चेरी-

पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो चेरी खाना शुरू कर दें। चेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फैट और ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है। इससे मोटापा कम होता है। आप चेरी को यूं ही खा सकते हैं, स्वीट डेजर्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं, जूस पी सकते हैं या फिर स्मूदी बना सकते हैं। चेरी का सेवन हर तरीके से फायदेमंद होता है।

🔹त्वचा रहे जवां-

चेरी खाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। चेरी में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं आप स्किन पर चेरी लगा भी सकते हैं। इससे आपका फेस चमकदार और जवां बना रहेगा।