Haldwani News :बनभूलपुरा उपग्रह के 71 और आरोपितों पर लगा यूएपीए

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 71 आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में अब तक कुल 107 आरोपियों पर यह धारा लगाई गई है।

पूर्व में 36 आरोपियों पर पुलिस ने यूएपीए लगाया था। इन आरोपियों में से 98 को बीते शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया जहां पुलिस की मांग पर इनकी न्यायिक हिरासत 28 दिन और बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​अल्मोड़ा जिला अस्पताल का नहीं होगा स्थानांतरण, स्वास्थ्य मंत्री ने अफ़वाहों पर लगाया विराम

पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा की जांच के दौरान 71 और आरोपियों पर यूएपीए एक्ट लगा दिया था। इसका पता शुक्रवार को तब चला जब पुलिस ने गिरफ्तार 107 आरोपियों में से 98 को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने इनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कोर्ट के पूछने पर यूएपीए की धारा बढ़ाए जाने की भी जानकारी दी। बता दें कि इन 71 आरोपियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मामले में हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जरूरत पड़ेगी तो पुलिस कोर्ट से कस्टडी मांगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *