ख़बर शेयर करें -

मुनस्यारी में आफत की बारिश: ला-झेकला में नाला उफान पर, धारचूला में दर्जनों सड़कें बंद

 

 

 

​पिथौरागढ़: जिले के मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ला-झेकला के पास नाला उफान पर आ गया है। तेज बहाव के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है और एहतियातन आवाजाही रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 

 

 

 

 

​जनपद में देर रात से हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। धारचूला क्षेत्र में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जहाँ दर्जनों सड़कें बाधित होने से कई इलाकों का संपर्क कट गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से ला-झेकला क्षेत्र में बादल फटने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं और लोगों से उफनाते नदी-नालों तथा संवेदनशील मार्गों से दूर रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *