Delhi Breaking:शादी का प्रपोजल ठुकराने पर कॉलेज के बाहर सिरफिरे ने की लड़की की हत्या

ख़बर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला किया गया। इस हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस वारदात की जगह पहुंच गई है। हत्या में इस्तेमाल रॉड भी घटनास्थल पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। हत्या का आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। साउथ डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पार्क के अंदर ये घटना हुई है। मृतक कॉलेज छात्रा थी। लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान है

🔹अरबिंदो कॉलेज के बाहर हमला

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का विकराल रूप: 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर

बताया जा रहा है कि अरबिंदो कॉलेज के बाहर लड़की पर किसी शख्स ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद लड़की बुरी तरह घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

🔹पुलिस को मिली थी कॉल

पुलिस को पीसीआर पर कॉल मिली थी कि अरविंदो कॉलेज के पार्क में एक लड़की लहूलुहान पड़ी है। पुलिस को मिली कॉल में बताया गया कि अरबिंदो कॉलेज के बाहर किसी लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रपुर में गरजे खड़गे: "हम पर्यटकों की तरह नहीं आते", राम मंदिर दान विवाद पर PM मोदी से मांगा जवाब

🔹आरोपी फरार

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक 25 साल की लड़की का शव दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के अरबिंदो कॉलेज के पास पड़ा है। शव के पास ही एक लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी शख्स फरार है।