उत्तराखंड के 7 जिलों में 23-23 करोड़ रुपए के क्रिटिकल केयर बनाये जाएंगे–स्वास्थ्य मंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

 

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में एनएचएम के अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

 

इस बैठक में एनएचएम से कोविड रिस्पांस पैकेज को लेकर चर्चा की गई। डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि बैठक में 7 जिलों में 23-23 करोड़ रुपए के क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने पर भी समीक्षा की गई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

इसके फायदे बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज में क्रिटिकल कंडीशन होने की सूरत में उसका इलाज तत्काल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पहाड़ी जनपदों में उप जिला और जिला चिकित्सालय को अलग से अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए जाएंगे

 

 

 

 

ताकि मरीज को देहरादून रेफर ना किया जा सके और उस मरीज का इलाज भी वहीं पर किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मरीजों को सवा चार सौ दवाइयां मुफ्त दी जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और घर तक छोड़ने के लिए अलग व्यवस्थाएं बनाई गई है। डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *