Uttarakhand News:आबकारी विभाग से चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली मामले में दो लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

यहां उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 29 अगस्त 2023 को दबिश के दौरान अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था।

🔹जाने मामला 

दरअसल, कुछ ही दिन पहले शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई नई ट्रैक्टर ट्राली को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी कर उसकी जगह दूसरे पुराने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया गया।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने थाना पंतनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. आबकारी विभाग के कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी कर के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना से सम्बंधित CCTV फुटेज की जांच कर सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश के पहले 'अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल' से संवरेगा भविष्य, 1200 अग्निवीरों को मिलेगी नई नौकरी

🔹आबकारी अधिकारी ने की चोरी में मदद

पुलिस पूछताछ के दौरान पन्नालाल शर्मा ने जानकारी दी कि 4 सितम्बर 2023 को पूर्व पीआरडी जवान धर्मवीर व हरपेज सिंह की मदद से सीज ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उसकी निशानदेही पर दबिश देकर हरपेज सिंह निवासी बाजपुर को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया।फिलहाल इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, वहीं मामले में संबंधित लोगों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने और राजशाही की वापसी के लिए शुरू हुआ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

🔹पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि शराब तस्करी में सीज ट्रैक्टर आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी किया गया था और उसकी जगह पुराना ट्रैक्टर आबकारी विभाग के अधिकारी की मिली भगत से ही बदला दिया गया था। जिसके बाद आबकारी विभाग ने मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच के बाद सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।