सीएम धामी ने शिशु सदन के बच्चों के साथ करी मुलाकात,कहा भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 16 अप्रैल रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों के साथ भेंट की। सीएम धामी ने सभी बच्चों का परिचय द्वारा जानकारी ली ,साथ ही  उन्हें भोजन भी करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई।

नई पीढ़ी में भारत का भविष्य टिका हुआ-धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल इस देश का भी भविष्य हैं, बच्चे ही वो मजबूत नींव है, जिस पर नए भारत की तकदीर और नए भारत का भविष्य टिका हुआ है। राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के द्वारा ही कोई समाज समृद्धिशाली और शक्तिशाली बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *