अल्मोड़ा में सड़क हादसा- कार खाई में गिरने से घायल हुए पर्यटकों के लिए देवदूत बनी अल्मोड़ा पुलिस

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा।आज रविवार 16 अप्रैल को कोतवाली रानीखेत के फोन पर सूचना प्राप्त हुई की  पनियाली मोड़ के पास एक कार जो सड़क से नीचे गिर गई है, जिसमें 2 लोग फंसे है।थाना रानीखेत की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिलाया उपचार

दोनों घायल यात्रियों का रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रानीखेत नासिर हुसैन,एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी और डायल  112 टीम को साथ लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क से नीचे खाई से दोनों घायल यात्रियों का रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।

शुगर लेवल कम होने की वजह वाहन अनियंत्रित

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

वाहन चालक से वाहन गिरने के संबंध में जानकारी की गई तो बताया कि शुगर लेवल कम होने की वजह वाहन अनियंत्रित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *