मुख्यमंत्री धामी पहुँचे साई के शरण में:-देखें वीडियो

0
ख़बर शेयर करें -

सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में प्रचार हेतु दो दिवसीय दौरे के बाद सोमवार को जहां खटीमा स्थित अपने नगरा तराई आवास पर रात्रि विश्राम करने के लिए रुके थे।

 

 

 

वहीं मंगलवार को देहरादून रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने खटीमा चारोबेटा इलाके में स्थित साईं मंदिर में पहुंचकर भगवान साईं के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की भगवान साईं से कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

वही मीडिया से रूबरू होते हुए इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा को मजबूत करने के लिए अन्य दलों के लोग भी चंपावत में भाजपा का दामन थाम कर उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सावन की बयार: 'नये डांगर' की पहली जातर का रहस्य; जानिए झांकर सैम दरबार में नए पश्वा को लाने की प्राचीन परंपरा और धार्मिक इतिहास

 

 

वो ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से चंपावत उपचुनाव में आम जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है।निश्चित ही भाजपा चम्पावत में मजबूत हुई है।

 

 

 

चम्पावत में हर वर्ग के लोग बुजुर्ग,मातृशक्ति,युवा सभी का अपार स्नेह उन्हे मिल रहा है।उनके अपार स्नेह से वह चम्पावत विधानसभा सहित प्रदेश को विकास के पथ पर आगे लेजाने का काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *