बागेश्वर पुलिस और एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल बागेश्वर द्वारा होटलों/नगर क्षेत्र में चलाया गया चैकिंग अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

      श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार दिनांकः 14-12-22 को *प्रभारी एन्टी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सैल उ0नि0 मीना रावत ने मय टीम के कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर होटलों में चैकिंग की गयी*

होटलों में चैकिंग के दौरान होटल मालिंकों को हिदायत दी गयी कि *बिना आई0डी0 प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को होटल में न ठहरायें,  साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित करें तथा होटल में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर* में प्रतिदिन अंकित करें।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

दौराने चैकिंग के होटलों में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गयी साथ ही हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
टीम द्वारा सभी को *“उत्तराखंड पुलिस एप” पुलिस हेल्प लाइन न0-112, 1090,1930* आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई।
*व्यापारियों से दुकान के बाहर सड़क मार्ग पर सामान फैलाकर अतिक्रमण ना फैलाने हेतु हिदायत दी गई।*

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

    रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *