कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं यमुनोत्री धाम,मंदिर समिति से जुड़ी समस्याओ को हल करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी: खेल मंत्री रेखा आर्य अपने उत्तरकाशी जिला भ्रमण के दौरान गंगोत्री धाम पहुंची. जहां उन्होंने मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना की। साथ ही रेखा आर्य ने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान गंगोत्री धाम में आये श्रद्धालुओं के साथ बातचीत करते हुए उनका हालचाल भी जाना। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा को लेकर फीडबैक भी लिया। 

•कैबिनेट मंत्री ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ की वार्ता 

यह भी पढ़ें 👉  मोटर साइकिल चोर मोटरसाइकिल सहित किये गिफ्तार

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा आज उन्हें मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।पतित पावनी मां गंगा सभी की जीवनदायी है।उन्होंने कहा आज उन्हें भी श्री गंगोत्री धाम की पवित्र भूमि में आने का अवसर प्राप्त हुआ है।उन्होंने भगवती गंगा जी के दिव्य दर्शन कर पूजा अर्चना की।साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की।मंदिर समिति द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Breking:- इन तीन विभागों के अटैचमेंट खत्म आदेश जारी

•सभी समस्याओ निस्तारण अवश्य किया जाएगा 

जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने सभी को आश्वस्त किया कि यहां पर जो भी समस्या है उनका निस्तारण अवश्य किया जाएगा।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बता दें इन दिनों प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

Sources By Social Media 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments