Breking टनकपुर चंपावत एनएच में आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस चलथी के पास दुर्घटनाग्रस्त बाल बाल बचे जवान

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

चंपावत के टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह आइटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस जिसमें 14आइटीबीपी बटालियन के 12 जवान सवार थे जो कि बनबसा आइटीबीपी कैंप से पिथौरागढ़ आइटीबीपी कैंप जा रहे थे जवानों को ले जा रही

 

 

 

 

 

बस चलथी नामक स्थान के पास सर्पाकार मोटर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर 10 से 15 फीट नीचे पहाड़ी के ढलान मैं गिर गई, गनीमत यह रही कि बस पहाड़ी के ढलान पर उगे पेड़ों में फंसने के कारण वहीं रुक गई मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी 12 जवान सुरक्षित हैं कुछ जवानों को मामूली चोट लगी है जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु चलथी चिकित्सालय ले जाया गया जहां जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया,

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

 

 

ज्ञात हो कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग सर्पाकार मैं घूमता हुआ ऊपर को चढ़ता है जहां से यह बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी की ढलान पर राजमार्ग के दो लूप के बीच के ढलान पर उगे पेड़ों के बीच फस गई

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे चलथी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पोस्ट के लिए रवाना कर दिया गया। कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *