Breaking :-पूर्व राज्यमंत्री का बेटा कई करोड़ की धोखाधड़ी में हुआ गिफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

 

पूर्व राज्यमंत्री का बेटा कई करोड़ की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड, बुग्गावाला पुलिस ने दिल्ली NCR से दबोचा

 

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों की करोड़ों रुपए की खरीद फरोख्त, जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे अनेक मुकदमों में आरोपी अभियुक्त असद खान निवासी लालवाला मजबता बुग्गावाला को थाना बुग्गावाला पुलिस ने आखिरकार दिल्ली NCR से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

धोखाधड़ी में मास्टरमाइंड के तौर पर नाम उभरकर आने पर पूर्व राज्यमंत्री पुत्र “आरोपी” ने अपने दांव पेंच लगाकर गिरफ्तारी से बचने की भरपूर कोशिश की और “धीरे से” प्रदेश से बाहर भी निकल गया लेकिन CO बुग्गावाला राकेश रावत के बेहद सजग पर्यवेक्षण में SO बुग्गावाला पी०डी० भट्ट के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *