Big Breking—हाईकोर्ट नैनीताल ने शहरी सचिव व यहाँ के जिलाधिकारी को दिया अवमानना नोटिस

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने सचिव शहरी विकास,निदेशक के साथ डीएम और एसडीएम पौड़ी को अवमानना को नोटिस दिया है।

 

 

कोर्ट ने कहा क्यों ना आप पर अवमानना का केस लगाया जाए। 14 अक्टूबर को हाईकोर्ट फिर इस मामले में सुनवाई करेगा। आपको बतादें कि राज्य सरकार ने 31 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी कर श्रीनगर पालिका को नगर निगम बनाने का निर्णय लिया

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

जिसके बाद 3 जनवरी 2022 को नगर पालिका को भंग कर दिया इस मामले में चेरमैन पूनम तिवाड़ी हाईकोर्ट पहुंची तो हाईकोर्ट ने 13 जनवरी 2022 को सरकार के 3 जनवरी यानि नगर पालिका को भंग करने के आदेश पर रोक लगा दी।

 

 

 

 

 

 

 

इसके बावजूद डीएम को सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया प्रशासक द्वारा टेंड़र भी कर दिये गये लेकिन हाईकोर्ट की रोक के बाद चेयरमैन की वित्तिय पावर नहीं दी गई। इसको लेकर पूनम तिवाड़ी फिर हाईकोर्ट पहुंची और अवमानना का केस दाखिल किया और कहा कि सरकार के सिर्फ उनको कुर्सी से हटाने के लिये ये रास्ता बनाया गया था जो गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *