ख़बर शेयर करें -

 

राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ में अध्यनरत नौवीं के छात्र कैलाश रावत की मौत बस से सर बाहर निकालने के कारण हो गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी के बाद कैलाश ने घर जाने के लिए बस पकड़ी। थोड़ी दूरी तय करते ही अन्य वाहन में सर टकराने के कारण कैलाश की मौत हो गई।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि मृतक कैलाश रावत छुट्टी के बाद एक निजी कंपनी की बस में सवार होकर अपने गांव भटुन्डा के लिए निकला। थोड़ी दूरी तय करते ही दूसरी ओर से आ रहे पिकअप वाहन से कैलाश का सर टकरा गया जिसके बाद कैलाश को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा कैलाश को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

 

 

दीपक पवार ने बताया मृतक के पिता का नाम ताजवार सिंह रावत है। उन्होंने बताया कि दोनों ही वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है इसके साथ ही शव का पंचनामा भरने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *