Bageshwer News:जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी,441 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने 411 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

🔹जाने मामला 

बागेश्वर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार की शाम कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान सौंग-मुनार रोड स्थित खाइबगड़ पुल के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी करने पर 48 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र फते सिंह निवासी ग्राम कर्मी की स्कूटी नंबर यूके-04-एस-6515 पर 411 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के सपनों की हत्या, सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस: गोपाल भट्ट

🔹न्यायालय के आदेश के बाद भेजा अल्मोड़ा जेल

इसके बाद पुलिस आरोपी को वाहन समेत थाने में लाई। थाने में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *