Bageshwar News :1,18,225 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 188 मतदेय स्थलों में सबसे अधिक 1220 मतदाता गरुड़ के मैगड़ीस्टेट मतदेय स्थल में हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे कम 109 मतदाता सिमगड़ी मतदेय स्थल में हैं।

💠बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

💠उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव आज मंगलवार को होगा। कुल 118311 मतदाता भाजपा, कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान के लिए 188 मतदेय स्थल और 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है।