Uttrakhand News :घर के आंगन में मिला युवक का खून से सना शव

ख़बर शेयर करें -

बलभद्रपुर वार्ड की घटना, पुलिस ने मौके से बरामद किया चाकूपरिजनों की ओर से नहीं मिली कोई तहरीर

💠कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के बलभद्रपुर वार्ड में खून से सना एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के आंगन में पड़ा मिला।

💠शव के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं और गले पर भी कट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून में सना चाकू बरामद किया और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं मिला है। न ही परिजनों ने कोई तहरीर दी है। 

💠पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

उपनिरीक्षक दीपक पुरोहित ने बताया कि बलभद्रपुर वार्ड में एक युवक का शव आंगन में पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा एक घर में कमरे से लेकर मकान के बाहर तक खून गिरा था। मकान के बाहर चहारदीवारी के पास शव पड़ा था। उसके दोनों हथेलियों की नसें कटीं मिलीं और गले पर भी कट के निशान थे। पूछताछ करने पर पड़ोसी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे घर से बाहर निकले तो उसने संदीप कुमार ढौंडियाल (40) पुत्र स्व. जगतराम ढौंडियाल को आंगन में गिरा देखा। अनहोेनी की आशंका पर जब मौके पर पहुंचा तो खून देखकर घबरा गया और 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि संदीप घरों में बिजली फिटिंग का काम करता था। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रप्रयाग: नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर प्रशासन मुस्तैद, अफवाहों पर न दें ध्यान; चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारू

💠वह इस मकान में अकेले रहता था। उसका एक भाई किशनपुरी और एक बहन लकड़ीपड़ाव में रहती है। जबकि माता-पिता नहीं हैं। रविवार रात को उसने भाई और बहन को फोन किया। कहा कि यहां बहुत सारे लोग आए हैं, तुम भी आ जाओ और सोमवार सुबह उसका शव मिला।

💠कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से खून से सना चाकू मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।