बागेश्वर जनपद में जला गरीब का मकान मुख्यमंत्री से मुवाज़े की मांग

ख़बर शेयर करें -

तहसीलदार बागेश्वर द्वारा अवगत कराया गया है कि राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र काण्डे की आख्या के अनुसार दिनांक 16.01.2023 की रात्रि लगभग 2 बजे श्री केशर सिंह पुत्र भवान सिंह ग्राम छतीना का पत्थर छाया 04 कमरों वाले मकान में आग लगने से 01 भैस की मौके में मृत्यु हो गयी

 

 

 

 

 

 

 

 

,तथा एक गाविन गाय झुलस गई। मकान के अंदर राशन व बर्तन जलकर नष्ट हो गए है। आग लापरवाही से लगे होने के सम्बन्ध में बताया गया है। उक्त घटना दैवी आपदा के मानकों के अंतर्गत नही आती है। प्रभावित परिवार अपने दूसरे मकान में निवास करता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिलाधिकारी ने जल्थाकोट सडक का किया निरीक्षण दिये ये निर्देश

 

 

 

 

 

प्रभावित परिवार की गाय झुलस जाने के कारण मुख्त पशु चिकित्सा अधिकारी, बागेश्वर द्वारा मौके में टीम भेज कर गाय का उपचार करवाया गया। बताया गया है,कि अब गाय की स्थिति ठीक है, आवश्यक दवाइया उपलब्ध कराई गई।प्रभावित परिवार अंत्योदय राशन कार्ड धारक है, इसलिए परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवार हेतु मा0 मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी, पहले कराया ऐप डाउनलोड, फिर उड़ा दिए एक लाख रुपये

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Ad
Ad Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments