ख़बर शेयर करें -

रायपुर सीट से दावेदारी ठोक रहे आशुतोष नेगी यूकेडी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

 

 

 

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रायपुर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश कर रहे नेता आशुतोष नेगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दल की अनुशासन समिति की सिफारिश पर की गई इस कार्रवाई के तहत उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पेयजल संकट: दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, DM और CMO समेत कई बड़े अफसर आज कोर्ट में तलब

 

 

 

 

​नेगी पिछले कुछ समय से चर्चित अंकिता भंडारी मामले को लेकर लगातार प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। साथ ही, उन्होंने यूकेडी के वरिष्ठ नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ 20 करोड़ रुपये की डील करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर पार्टी के भीतर हलचल पैदा कर दी थी।

 

 

 

​मामले की गंभीरता को देखते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने दो दिन पूर्व ही आशुतोष नेगी को सार्वजनिक बयानों और पार्टी विरोधी आचरण से बाज आने की कड़ी हिदायत दी थी। हालांकि, इस नसीहत का कोई असर न होता देख और शीर्ष नेतृत्व के रुख को नजरअंदाज किए जाने पर पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का कड़ा निर्णय लिया। यूकेडी नेतृत्व का स्पष्ट कहना है कि संगठन में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *