Uttarakhand News:सात नवंबर को होगा पंतनगर विवि का दीक्षांत समारोह,छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी उपाधियां

ख़बर शेयर करें -

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह सात नवंबर को होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। विवि प्रशासन को इस आशय की स्वीकृति राष्ट्रपति भवन से मिल गई है।

🔹कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

कुलसचिव डाॅ. केपी रावरेकर ने बताया कि विवि का 35वां दीक्षांत समारोह विवि के स्थापना दिवस 17 नवंबर को आयोजित होना था लेकिन अब इसे सात नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल ले.जन. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति के बाद कुलपति डाॅ. एमएस चौहान ने अधिकारियों को दीक्षांत समारोह संबंधी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, 40 मीटर लंबा पुल बहा; BRO जवान लापता

🔹पदको से किया जाएगा सम्मानित 

समारोह में लगभग 1200 विद्यार्थियों को उपाधियों सहित एक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति रजत पदक व 11 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ छात्र सहित विभिन्न अवार्ड और छात्रवृत्ति भी प्रदान किए जाएंगे।