Almora News:​पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की बड़ी बहन और प्रधानाचार्य उमेश पांडे की माता का निधन, कांग्रेस में शोक

0
ख़बर शेयर करें -

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी की दीदी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, गणित विषय पर अनेक पुस्तकों के लेखक तथा स्यालीधार इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे की माता के निधन पर कांग्रेस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उमेश चंद्र पांडे की माता श्रीमती कमला पांडे का कल सायं लगभग 4 बजे हल्द्वानी स्थित उनके बड़े पुत्र ललित मोहन पांडे के निवास पर निधन हो गया।

🌸स्वर्गीय कमला पांडे के तीन पुत्र हैं—

🌸बड़े पुत्र भुवन चंद्र पांडे,

🌸द्वितीय पुत्र ललित मोहन पांडे (पूर्व सभासद, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता)

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में धामी सरकार का मंथन: बजट सत्र के बीच भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू

🌸तथा तृतीय पुत्र उमेश चंद्र पांडे।

स्वर्गीय कमला पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी की सबसे बड़ी दीदी थीं तथा बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष एडवोकेट विभा पांडे की सास एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी की भी सास थीं।

वे वर्तमान में तल्ला जोशी खोला, अल्मोड़ा की निवासी थीं, जबकि उनका मूल गांव माला गांव, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) था।

उनकी दो पुत्रियाँ हैं—एडवोकेट नीरू तिवारी एवं किरण जोशी।

कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा जिला न्यायालय को फिर मिली ई-मेल पर धमकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट; सघन चेकिंग अभियान जारी

शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला,पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद अनूप भारती, पार्षद गुंजन पार्षद,मुकेश कुमार, पार्षद चंचल दुर्गापाल, पार्षद मधु बिष्ट,पार्षद विकास कुमार, दिनेश नेगी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला महामंत्री गीता मेहरा,परितोष जोशी,शरद शाह,नगर महिला नगर अध्यक्ष दीपा शाह, रविंद टम्टा, ललित सतवाल, जगदीश पांडे, लीला जोशी,आदि लोग सहित  कांग्रेसजन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *