Almora News:पुलिस ने काकड़ी घाट क्षेत्र में लगायी जागरूकता चौपाल,महिलाओ को कई विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जनपद स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।

कल दिनांक 27 जनवरी को थानाध्यक्ष मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा काकड़ी घाट क्षेत्र में महिला समूह द्वारा आयोजित जन जागृति संवाद कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आयी महिलाओं को जागरुक किया गया। 

🔹साईबर जागरूकता-

जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भिकियासैण और ताड़ीखेत के गांवों में किसानों को “खे़त बचाओ अभियान” के तहत किया गया जागरूक

🔹यातायात

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी  दी गई। 

🔹नशे के विरुद्ध

  नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए गांव व आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

🔹महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी-

इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों*, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा *सोशल मीडिया के प्रयोग* के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जनसेवा को और मजबूत करेगा रेडक्रॉस,स्ट्रेचर खरीदे गए,शव वाहन व भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज

🔹गौरा शक्ति-

     महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए *गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया* तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।  

🔹हेल्प लाइन नंबर-

🔹इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना,चौकी के हेल्पलाइन नंबर* व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *