Almora News:ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की कार्यवाही,स्कूटी सवार दो युवकों को 803 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रुप से कार्यवाही की जा रही है। 

🔹  जाने मामला 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार के  नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 2 जनवरी के तड़के लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्कूटी को रोककर चेक करने पर स्कूटी में सवार अमन शर्मा व अभिजीत टम्टा के कब्जे से कुल 803 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर वाहन स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि दोनों अभियुक्तों में एक बीटेक है और एक ग्रेजुएट है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उक्त चरस को बागेश्वर कपकोट क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाये है, जिसे वह हल्द्वानी में *अपने दोस्तो व नवयुवको को अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाना* चाहते थे। अल्मोड़ा पुलिस की चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गये। 

यह भी पढ़ें 👉  Important Information:अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान, एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों पर लगी रोक

उक्त सम्बन्ध में विवेचना के दौरान किसी की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

1-अमन शर्मा, उम्र- 24 वर्ष पुत्र कमल कुमार, निवासी घोड़ाखाल, भवाली, जनपद नैनीताल 

2-अभिजीत टम्टा, उम्र- 23 वर्ष पुत्र अशोक टम्टा, निवासी बीएसएनएल कालोनी, आवास विकास भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, नैनीताल 

🔹बरामदगी-

803 ग्राम चरस 

🔹कीमत- 83 हजार रुपये 

🔹कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला

2-कानि0  पवन कुमार

3-होमगार्ड  दीवान सिंह सांगा

4-होमगार्ड महिपाल सिंह