Almora News:समय पर पहुंची फायर सर्विस रानीखेत बंद पड़े घर में लगी आग को बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 14.03.2026 को समय 08:34 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि रानीखेत में डॉ. ममता यादव, वरिष्ठ पशु चिकित्सक रानीखेत के बंद पड़े आवास में आग लग हुई है।  

सूचना मिलते ही फायर सर्विस रानीखेत की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों द्वारा MFE की सहायता से दो होज फैलाकर पंपिंग करते हुए, आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा से मिला रेडक्रॉस का शिष्टमंडल, जनहित के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

आग लगने से घर में रखे कुछ घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“कोशिश – एक नई आशा’’: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की विशेष पहल, थानों में सुनी गईं समस्याएं

फायर सर्विस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *