Almora News:अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा राज लक्ष्मी फर्नीचर वर्कशॉप में लगी आग पर फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग को बुझाया गया

0
ख़बर शेयर करें -

रात्रि समय 12:30 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि राज लक्ष्मी फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगी हुई है, अग्निशमन अधिकारी श्री महेश चंद्र के  नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची तो, देखा कि आग लोअर मॉल रोड नियर जलाल बैंड में राज लक्ष्मी फर्नीचर गोविंद सिंह s/o विशन सिंह के लकड़ी के गोदाम में लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस यूनिट ने UK07GA0304 से पंपिंग कर एक डिलीवरी होज पाइप फैलाकर, UK07GA1009 से एक होज रील फैलाकर तथा UK07GA3034 से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। वाहन में पानी समाप्त होने पर पाताल देवी जल संस्थान से वाहनों में पानी भरकर तीनों वाहनों से लगातार पंपिंग कर आग को बुझाया गया। 

मौके पर एफ.एस.ओ. अल्मोड़ा और डायल 112 मोबाइल टीम मौजूद थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में जल्द बने हार्ट केयर यूनिट,विधायक मनोज तिवारी की सरकार से मांग

 🌸फायर सर्विस टीम:-

 अग्निशमन अधिकारी – श्री महेश चंद्र

 लीडिंग फायरमैन -श्री किशन सिंह

 🌸फायर सर्विस चालक-  हरि सिंह अधिकारी, उमेश सिंह, मुकेश सिंह। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:असम, पांडिचेरी और बंगाल में कमल खिलने पर अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

 फायरमैन- महमूद अली,  धीरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, कमल बिष्ट, दीपक सामंत।

 महिला फायरमैन – मेनिका, इंदु, भावना, आकांक्षा, इंद्रावती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *