Almora News:कलेक्ट्रेट परिवार ने अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई।

0
ख़बर शेयर करें -

कलेक्ट्रेट परिवार ने अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई।

अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया को उनके स्थानांतरण पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भावनात्मक कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट स्टाफ द्वारा विदाई दी गई।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मर्तोलिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ किया। उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता को नई दिशा मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में धामी सरकार का मंथन: बजट सत्र के बीच भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री मर्तोलिया के सरल, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी श्री मर्तोलिया ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जाखनदेवी से आईएसबीटी तक बने नाले का पार्षद ने किया निरीक्षण,अधिक ढाल पर जताई चिंता

श्री मर्तोलिया ने अल्मोड़ा अपर जिलाधिकारी के रूप में 24 अगस्त 2021 को कार्यभार संभाला था। उनका स्थानांतरण संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग के पद पर हुआ है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *