Almora News:महिला कोतवाली नगर के स्कूलों व मार्ट में चलाया जागरुकता अभियान छात्राओं व महिलाओं को 247 सुरक्षा का दिया भरोसा

0
ख़बर शेयर करें -

महिला कोतवाली नगर के स्कूलों व मार्ट में चलाया जागरुकता अभियान छात्राओं व महिलाओं को 247 सुरक्षा का दिया भरोसा

महिला सुरक्षा, साइबर, नवीन कानूनों सहित विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचायी

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये है।

दिनांक 13.10.2025/14.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी, महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा वियर शिवा स्कूल व एडम्स स्कूल में अध्यनरत छात्राओं व विशाल मेगा मार्ट में कार्यरत स्टॉफ व महिलाओं को महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में महिलाओं को मिलने वाली तात्कालिक सहायता सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, गौरा शक्ति में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उपनल कर्मचारियों की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत: हाईकोर्ट का 'समान कार्य के लिए समान वेतन' का फैसला बरकरार

साथ ही सुरक्षा का भरोसा देते हुए बताया कि स्कूल आते-जाते समय किसी भी प्रकार की छीटाकसी/छेड़खानी होने पर तत्काल डायल 112 पर शिकायत करें, पुलिस तत्काल आपकी सहायता के लिये पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत महिला कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनटीडी से एक वारंटी गिरफ्तार

छात्राओं व महिलाओं को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,बाल विवाह एवं महिला अपराध, यातायात के नियमों एवं नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डायल -112, महिला हेल्पलाइन नंबर -1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *