Almora News:मुख्यमंत्री ने रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से किया संवाद ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया। आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया तथा सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: चौघानपाटा में उमड़ी भीड़, 210 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है। सरकार आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है।

प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी भेंट कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों द्वारा जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सकारात्मक फीडबैक को मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धक बताया और कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Advertisement