Almora News:अल्मोड़ा: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित जीवन की कुंजी, पुलिस ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों को किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित जीवन की कुंजी : निरीक्षक यातायात

स्थानीय जनमानस व टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं

गुड सेमेरिटन योजना, नवीन कानूनों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी दी विस्तृत जानकारी

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षक एवं इंटरसेप्टर प्रभारियों को जनमानस, विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक31.05.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबंस सिंह* एवं *सीओ अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवन्त सिंह* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह* द्वारा नगर अल्मोड़ा में स्थानीय नागरिकों एवं टैक्सी चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क पर यातायात संकेतों का पालन करने, सदैव बाईं ओर चलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया।
नागरिकों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना के उद्देश्य, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्राप्त कानूनी संरक्षण एवं उनके अधिकारों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, नवीन आपराधिक कानूनों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं आपदा हेल्पलाइन 1070 के संबंध में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *