Almora News :नगर से लेकर गांवों तक खतरे का सबब बने बिजली के खुले तारों से मिलेगी जल्द मुक्ति

जिले में नगर से लेकर गांवों तक खतरे का सबब बने बिजली के खुले तारों से जल्द मुक्ति मिलेगी। यूपीसीएल ने इसकी कवायद शुरू की है। संस्थान ने खुले तार की जगह इंसुलेटेड तार बिछाने का प्रस्ताव भेजा है, इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

ऐसे में खुले तारों के चलते करंट के खतरे से लोगों को मुक्ति मिलेगी। जिले में नगर से गांवों तक खंभों में झूलते बिजली के खुले तार खतरा बने हैं। यूपीसीएल ने इस खतरे से मुक्ति दिलाने के लिए हुए खुले तारों के स्थान पर इंसुलेटेड तार बिछाने की योजना बनाई है। संस्थान ने इसका सर्वे पूरा कर प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि इसे जल्द मंजूरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर में पशुधन आधारित समेकित खेती पर सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

💠तेज हवा से उठती है चिंगारी

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में तेज हवा और तूफान से खुले बिजली के तारों के आपस में संपर्क में आने से आए दिन शॉर्ट सर्किट की समस्या सामने आ रही है। आपस में तार के संपर्क में आने से इनसे चिंगारी उठती है और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। यूपीसीएल ने इस गंभीर समस्या के समाधान की पहल की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तार की जगह इंसुलेटेड तार बिछाई जाएगी। सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जल्द प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। I

Advertisement