Almora News :भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन में पिथौरागढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा होंगे रवाना

0
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाले भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन में पिथौरागढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अल्मोड़ा रवाना जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में थमा बारिश का दौर, खिली तेज धूप; मैदानी इलाकों में उमस बढ़ी, पहाड़ों के लिए यलो अलर्ट

उन्होंने बताया कि नामांकन में प्रत्येक विधानसभा से 100 गाड़ियों में लोग सवार होकर जाएंगे। इसके अलावा संसदीय सीट के सभी 2256 बूथों से कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भाजपा को 64.03 प्रतिशत मत मिले थे। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 53 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ता में जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मंत्री सौरभ पंत, बिण मंडल अध्यक्ष अमित बम, महामंत्री दीपक पुनेड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *