Almora News:सावन मेले को लेकर महिला कल्याण संस्था ने सभी समूहों की महिलाओं के साथ की बैठक, इस दिन होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

महिला कल्याण संस्था द्वारा सावन मेले को लेकर सभी समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई।यह कार्यक्रम 13 अगस्त को आयोजित होगा। जिसमें महिलाओं को नियम बताए गए और तय किया गया कि एक ग्रुप में 7 महिलाएं भाग लेंगी। जिसमें पांच महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में और दो महिलाएं व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

🔹प्रथम द्वितीय तृतीय को नगद पुरस्कार दिया जाएगा

इसके अलावा महिलाओं को सेली घर से ही सजाकर लानी है। साथ ही मेहंदी भी घर से ही लगाकर लानी है। व्यंजन वाली महिलाओं के लिए मेहंदी अनिवार्य नहीं है। कुमाऊंनी परिधान में जो महिलाएं भाग ले रही हैं, वह कुमाऊंनी गाने में डांस एक साथ ही करेंगी। जो महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में भाग ले रही हैं यदि उन्होंने नंदा देवी भवन में तैयार होना है तो वह समय से 12:00 बजे अवश्य पहुंचेंगी। यह कार्यक्रम 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा। कहा गया कि जो भी ग्रुप प्रथम द्वितीय तृतीय आएगा उसे नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :प्रत्येक व्यक्ति को मिले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ:धन सिंह रावत

🔹बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा एवं संचालन मीता उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक में सुनरा कोट, मां दुर्गा शक्ति जोहर सांस्कृतिक समिति सर्वोदय नगर खोल्टा, घुश्मेश्वर महिला समिति, जाखंड देवी समिति, आंचल दल न्यू कॉलोनी, सरसों मां नंदा सर्व दलीय समिति, भुवनेश्वर महादेव कर्नाटक खोला, सेम मंदिर ग्रुप खत्याड़ी व संस्था की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।