Almora News :राइंका बिरौड़ा में महिला थाना पुलिस ने लगाई जागरूकता पाठशाला
![](https://nandadevinews.com/wp-content/uploads/2024/02/n58600223417088390676409bb5eb0bbfc10cf9105ac921fff04891186710062dd1443f59e53fbc8ad40949.jpg)
महिला थाना पुलिस ने राइंका बिरौड़ा में जागरूकता पाठशाला लगाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, उत्तराखण्ड पुलिस व गौरा शक्ति ऐप सहित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष मीना आर्या ने छात्रों को अंजान कॉल, वीडियो कॉल रिसीव नहीं करने, लिंक पर क्लिक न करने, बैंक खाता व एटीएम से संबन्धित जानकारियां किसी से भी शेयर नहीं करने की अपील की।