Almora News:पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले पशुपालकों पर लगेगा मोटा जुर्माना, ईओ ने दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देश में पशुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार समय-समय पर कई तरह के सख्त कदम उठाती रहती है। ताकि पशुओं को लेकर पशुपालन भाई सतर्क रह सके। इसी क्रम में नगरपालिका ने नगर के कई क्षेत्रों में छोड़े गए लावारिस गोवंशीय पशुओं के कानों में लगे टैग के जरिए उनके मालिकों की पहचान की है। पालिका ने इसके लिए पशुपालन विभाग की मदद ली जिसमें उसे सफलता मिली है।

🔹12 पशुपालकों की हुई पहचान 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश मना रहा प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत की जयंती: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अब संबंधित पशुपालकों को नोटिस जारी किया गया है। यदि समय रहते संबंधित पशुपालक अपने जानवरों को घर नहीं ले गए तो पालिका उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि 12 पशुपालकों की पहचान हुई है जिन्होंने अपने पशुओं को लावारिस छोड़ा है। जल्द उनका चालान होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:लगातार सर्च अभियान के बाद कोतवाली अल्मोड़ा ने आईटीबीपी कर्मी का गुम हुआ बैग किया बरामद