Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिक को पड़ा भारी

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने की ₹10,000/- कोर्ट चालानी कार्यवाही

बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले 04 बाहरी व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
आज दिनांक 28.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट क्षेत्र के ग्राम चिन्तोली, नारचूलाखाल, लम्बाडी, नगरकोटीया, बरंगल, मालीखेत में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसमें करीब 45 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में 'ऑपरेशन सफाई': मानकों के खिलाफ चल रहे 96 अवैध होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, DM सवीन बंसल का बड़ा एक्शन

🌸कार्यवाही-
सत्यापन के दौराने एक मकान मालिक द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 10000/- रुपये कोर्ट की चालानी कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त बिना सत्यापन फेरी आदि लगाने वाले 04 बाहरी व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1000/- रुपये का नगद चलानी कार्यवाही की गयी।
साथ ही लोगों के किरायेदार/मजदूर सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर/मजदूर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *