Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में देघाट पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले 08 बाहरी व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

आज दिनांक 07.12.2024 को थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट क्षेत्र के ग्राम गुमटी,कल्याणपुर,ढीका,पत्थरखोला में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:सोमेश्वर में कोसी नदी ने ली 20 वर्षीय युवक की जान: नहाते समय गहरे पानी में डूबने से धौलछीना के गोकुल नेगी की मौत।

जिसमें करीब 35 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया । 

🌸कार्यवाही-

बिना सत्यापन फेरी आदि लगाने वाले 08 बाहरी व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 2000/- रुपये का नगद चलानी कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:लाल सूटकेस की उलझन सुलझी—सोमेश्वर पुलिस ने आभूषण सहित बरामद कर लौटाया सामान

साथ ही लोगों के किरायेदार/मजदूर सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर/मजदूर आदि नहीं रखने तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें, अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *